फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि य 17 मार्च बृहस्पतिवार को गजकेसरी, वरिष्ठ व केदार राज योग में बन रहा है जो बेहद शुभ माना जाता है.
बृहस्पति की दृष्टि का संबंध चंद्रमा से है, जिससे गजकेसरी योग बन रहा है। इस दिन मकर राशि में शुक्र, मंगल, शनि की युति है।
होली पर तीन राज योग के अलावा वृद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ ध्रुव योग का भी मिलन होगा। वहीं कुंभ राशि में बृहस्पति व बुध ग्रह रहेंगे। बुध गुरु की युति से आदित्य योग बन रहा है।
बृहस्पतिवार को दोपहर भद्राकाल में 01:31 बजे लग जाएगी। दूसरे दिन शुक्रवार को दोपहर 12:48 बजे तक पूर्णिमा रहेगी। पूर्णिमा भद्राकाल में आरंभ हो रही है और रात 1:10 बजे तक भद्राकाल रहेगा
होली दहन महूरत
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात में 9 बजकर 15 मिनट से लेकर 10 बजकर 16 मिनट तक ही रहेगा.ये त्योहार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को पड़ता है.
राशिनुसार खेले होली
मेष = राशी का स्वामी मंगल है लाल रंग के गुलाल से होली खेलनी चाहिए.
वृषभ = राशि के जातकों को गुलाबी, फिरोजी या सिल्वर रंग लगाना चाहिए
मिथुन = इस राशि वालों को हरे रंग से होली खेलनी चाहिए
कर्क,=इस राशि वालों के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं इसलिए कर्क राशि के लोग सफ़ेद या गुलाबी सिल्वर कलर से होली खेल सकते हैं.
सिंह =इस राशि के लोग लाल,केसरिया,गुलाबी,पीले रंगो से होली खेलना शुभ होगा
कन्या =इन राशि वाले जातकों को हरा, व सी ग्रीन रंग से होली शुभ
होगी
तुला = इन के लिए सिल्वर व गुलाबी रंग शुभ है
वृश्चिक =इस राशिके स्वामी मंगल हैं। अतः इन राशि के लोगो को लाल, और केसरिया रंग से खेलना शुभ होगा
धनु = पीला और केसरिया रंग शुभ है
मकर =काला नीला जमुनी रंग शुभ है
कुम्भ =हरा काला नीला रंग शुभ है
मीन = पीला, केसरिया रंग शुभ है.
राशिनुसार क्या चढ़ाये और क्या करें
मेष = हनुमान जी को सिंदूर, और पान चढ़ाये
वृष =होलिका मे कपूर घी मे डुबो कर डाले
मिथुन =पान के 5 पत्ते पर गुलाल रखकर शिव परिवार को अर्पित करें
कर्क = शिवलिंग पर भस्म चढ़ाये
सिंह =गुड़ और ग़ुलाल होलिका मे डाले
कन्या =गणपति जी को मीठा पान लाल ग़ुलाल के साथ चढाये
तला = मिश्री और चावल के 108 दाने शिवलिंग पर चढ़ाये
वृश्चिक = गेहूं की 21बलिया और जटा वाला नारियल होलीका मे चढ़ाये
धनु =शिवलिंग पर चने की दाल,7 मुठी चढ़ाये
मकर = जटा वाला नारियल होलिका मे डाले
कुम्भ = काले तिल और गुड़ शिवलिंग पर चढ़ाये
मीन =5 केले और 5 लड्डू मंदिर मे चढ़ाये
🙏🚩ज्योतिषचार्य कृष्णा शर्मा 🙏🚩