https://youtu.be/huqyRTHHYY0
चैत्र नवरात्रि में लग रहे हैं ये शुभ योग; सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृतसिद्धि योग, रवि योग
चैत्र नवरात्र का विशेष महत्व इसलिए भी है कि हिंदुओं के नववर्ष यानि नवसंवत्वर का भी शुभारंभ होता है।नवरात्रि की शुरुआत शनिवार,02 अप्रैल से हो रही है, जो रविवार,10 अप्रैल तक चलेंगे। जबकि सोमवार, 11 अप्रैल को दशमी नवरात्रि पारण किया जाएगा।
02 अप्रैल से चैत्र नवरात्र के प्रारंभ का कारण उदया तिथि से जुड़ा हुआ है इस बार देवी मां का आगमन घोड़े पर होगा।देवी मां की घोड़े की सवारी को देश के शासन और सत्ता के लिए शुभ संकेत के तौर पर नहीं देखा जाता है।पंचांग के अनुसार भी मां दुर्गा का घोड़े पर आगमन का अर्थ 'छत्रभंग स्तुरंगमे' बताया गया है,चैत्र नवरात्र पर कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शनिवार,02 अप्रैल को सुबह 06 बजकर 10 मिनट से लेकर सुबह 11 बजकर 29 मिनट तक है।